Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 13:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: लूट और झूठ का कारोबार करनेवालों को सबक सिखायेगी जनता : अन्नपूर्णा देवी
          Headline

          Giridih: लूट और झूठ का कारोबार करनेवालों को सबक सिखायेगी जनता : अन्नपूर्णा देवी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गांवा प्रखण्ड के विभिन्न गावों में किया जनसम्पर्क

          Giridih:   कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गांवा प्रखण्ड के पसनौर, महुवारी, गढ़कौर, पडरिया, पछियारीडीह, खरसान, हरिहरपुर, खेसनौर, पटना चौक, भेलवा, पुरनाडाबर, बगदेडीह, धरवेनावाडीह आदि गावों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। मौके पर उन्होने कहा कि पूरे देश की तरह कोडरमा संसदीय क्षेत्र की जनता भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी दूरदर्शी नेतृत्व तथा मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जीवन में आये सकारात्मक बदलाव की वजह से हर बूथ पर कमल खिलाने को कमर कसकर तैयार है|   विरोधी ताकतें झूठ बोलकर, लगातार भ्रम फैलाकर जनता को ठगने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब जनता इनके छलावे में नहीं आनेवाली है।

          जनसम्पर्क के दौरान हर गांव में लोगों ने भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया और भारी मतों के अंतर से जीत का आश्वासन दिया| महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया| जन सम्पर्क के दौरान ज्यादातर महिलाओं ने माना कि शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां तक मोदी सरकार की न्यूनतम दो से तीन योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा हो।

          अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मेरा कोडरमा संसदीय क्षेत्र के एक एक घर आंगन से सीधा रिश्ता है, एक एक घर और एक एक जन से खूब स्नेह और आशीर्वाद मिलता है| माताओं बहनों ने तो हमेशा अपने भरपूर स्नेह से मेरा आंचल भरा है, आज भी खूब स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि एक फर्क देख रही हूं – पहले इनकी आंखों में केवल उम्मीदें होती थीं, अब उम्मीदों के पूरा होने की वजह से उपजा स्नेह भरा आभार है। उम्मीदें पूरी हुई हैं तो आकांक्षाओं का आकार बढ़ा है और इन आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेवारी हमारी है। अपने यशस्वी नेतृत्व मोदी जी के भरोसे कह सकती हूं कि हमारी माताओं बहनों की एक एक ख्वाहिश पूरी होगी।

          उन्होंने कहा कि राज्य की मतलबपरस्त गठबंधन वाली सरकार के क्रियाकलापों से लोगों में रोष है। हर जुबान पर भाकपा माले के समर्थन से चल रही कांग्रेस – झामुमो – राजद गठबंधन सरकार की लूट, धोखाधड़ी और झूठ की कोई न कोई कहानी है।
          जनता जनार्दन विरोधियों की साजिश भी बखूबी समझ रही है। उन्हें पता है कि ढिबरा, पत्थर और बालू इन सब चीजों पर नियंत्रण झामुमो – कांग्रेस – राजद गठबंधन वाली उसी सरकार का है, जिनके समर्थन से भाकपा माले चुनाव लड़ रही है।

          कहा  कि माले ने ही राज्य सरकार की मदद से ढीबरा, पत्थर और बालू के कारोबार पर आम जनता के लिए ताला लगा दिया है और पिछले दरवाजे से इनके ही लोग धड़ल्ले से इनका काला कारोबार कर रहे हैं। जनता को दिखाने के लिए इन मुद्दों पर हल्ला – हंगामा और आन्दोलन का ढोंग हो रहा है। आन्दोलन की नौटंकी करनेवाली माले ढीबरा, पत्थर और बालू के मामले में राज्य सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाती? इसीलिए हर मतदाता वोट के जरिए मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करने और घमंडिया गठबंधन को सबक सिखाने को कमर कसकर तैयार बैठा है।

          BJP candidate Annapurna Devi Gawan block Koderma Lok Sabha seat
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          September 21, 2026

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          September 20, 2026

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.