Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 07:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: हिन्दुत्व पर हमले करना कांग्रेस के डीएनए में : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Giridih: हिन्दुत्व पर हमले करना कांग्रेस के डीएनए में : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Giridih:  प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सोमवार को हिन्दुत्व को लेकर दिये गये बयान को हिन्दुओं की जनभावना का घोर अपमान बताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा कांग्रेस के डीएनए में रही है। समुदाय को जातियों में बांटकर कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रही है। मरांडी मंगलवार को गिरिडीह आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

          मरांडी ने कहा कि कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं के संबंध में असंवैधानिक , घोर निंदनीय बयान दिया है।कहा कि राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नही है। वे 2004 से सदन के सदस्य हैं इसलिए ये उनकी नादानी नही बल्कि एक सोची समझी साजिश है।एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से असंसदीय आचरण की अपेक्षा जनता नही करती है ।

          बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी ने एक से बढ़कर एक झूठा प्रचार किया। वे बोलते-बोलते हिंदुत्व के खिलाफ बोल गए। मरांडी ने कहा कि हिन्दुत्व को लेकर उन्हें तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नही हो सकता है। हिंदू तो धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो,प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो की बात करता है। हर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों में यह नारा गूंजता है। यह हमारा सांस्कृतिक मूल मंत्र है। कहा कि ऐसे हिंदू को हिंसक,झूठा कहना देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हिंदू एक ऐसी जाति है जिसने कभी किसी धर्म संस्कृति पर हमला नही किया जबकि हजारों वर्षों तक यह विदेशी आक्रांताओं का हमला झेलता रहा।

          मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी को अब समझ आना चाहिए कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी 2014 से ही सदन में नादानी करते आ रहे हैं। उन्हें हाउस और सड़क समझ नहीं आता। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र की सता नहीं मिलने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी बौखला कर सदन में अमार्यादित आचरण कर रहे हैं, जिसे देश की जनता देख और समझ रही है।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साहू, सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, श्याम गुप्ता, राजेश जायसवाल, नवीन सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hindutva Lok Sabha Rahul Gandhi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.