Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 30 July 2026 || 00:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: दो चरणों के मतदान के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा का उत्साह ठंडा पड़ा : चम्पाई सोरेन
          Headline

          Giridih: दो चरणों के मतदान के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा का उत्साह ठंडा पड़ा : चम्पाई सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Giridih:  गांडेय विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के सोमवार को नामांकन के बाद समाहरणालय के समीप पपराटांड़ खेल मैदान में आयोजित  जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया।चम्पाई ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से 400 पार का नारा लगाया जा रहा था लेकिन दो चरणों के मतदान के बाद अब मोदी और भाजपा का उत्साह ठंडा पड़ता जा रहा है। इनका बस चलता तो ये 543 सीटों पर जीत का दावा कर देते लेकिन दो चरणों के मतदान के बाद अब भाजपा जान चुकी है कि उनका क्या होने वाला है।

          मुख्यमंत्री से पहले कल्पना सोरेन ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए पति हेमंत सोरेन और ससुर शिबू सोरेन के नामों का जिक्र करते हुए कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि झारखंड के एक आंदोलनकारी नेता की बहू हैं। क्योंकि, गिरिडीह की धरती से शिबू सोरेन ने जो आंदोलन किया था, वो हर एक झारखंडी की अस्मिता और वजूद से जुड़ा था। जनसभा में उमड़ी भीड़ ने इस दौरान जमकर नारे भी लगाये। कल्पना सोरेन ने समर्थकों के जोश और उत्साह को बढ़ाये रखा और मंच से जमकर हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे लगाये।

          उप चुनाव जीतीं, तो सबसे पहले पीने के पानी के साथ सिंचाई के लिए पानी की व्यस्था कराने का प्रयास करेंगी- कल्पना

          कल्पना ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के युवा नेता हैं और भाजपा ने उन्हें जेल भेज दिया। ये राज्य के युवा कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वो पिछले कई दिनों से गांडेय का भ्रमण कर चुकी हैं और उन्हें सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब वो इलाके में पानी के लिए लोगों को परेशान होते देखती हैं। इसलिए यदि वो उप चुनाव जीतीं, तो सबसे पहले पीने के पानी के साथ सिंचाई के लिए पानी की व्यस्था कराने का प्रयास करेंगी।

          इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मिथलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, हफीजुल हसन, आलमगीर आलम, सांसद सरफराज अहमद, मंत्री बसंत सोरेन, विधायक इरफान अंसारी, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, पूर्व सांसद महुआ माजी, जेएमएम के सुप्रियो भट्टाचार्य, गिरिडीह जेएमएम, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, जेएमएम के संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, जमुआ कांग्रेस की प्रभारी डॉक्टर मंजू कुमारी समेत इंडी गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          B J P Chief Minister Champai Soren Hemant Soren
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.