Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 19:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gaya: होली की खुशियां मातम में बदली, मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान तोप का गोला गांव में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर
          Headline

          Gaya: होली की खुशियां मातम में बदली, मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान तोप का गोला गांव में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 8, 2023Updated:March 8, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Gaya: गया जिले के बाराचट्टी के गुलरबेद गांव में बुधवार सुबह जब लोग होली की मस्ती में डूबे हुए थे, उसी दौरान निकटवर्ती सेना के फायरिंग रेंज से तोप का एक गोला एक घर पर कहर बन कर आया। इसकी चपेट में आने से एक परिवार के दम्पति समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे में गोला मांझी की बेटी कंचन कुमारी (28), दामाद गोविंदा मांझी (29) निवासी डोभी और सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गीता कुमारी (11), राशो देवी (30) और पिंटू मांझी (25) घायल हो गए। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।जहां बुधवार को अल सुबह यह घटना हुई है।

          पुलिस के मुताबिक बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद गांव से एक किलोमीटर दूर मिलिट्री फायरिंग रेंज है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे मिलिट्री के जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गूलरवेद गांव में  एक घर में जा गिरा। इसकी चपेट में एक ही परिवार के छह लोग आ गए। उनमें से तीन लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

          मृतक के स्वजन मंजू देवी बताती हैं कि हमलोग होली पर्व को लेकर अपने घर में पुआ-पकवान बना रहे थे। घर के आंगन में खाट पर बैठकर हमारे ननदोई गोविंद मांझी और सुरज कुमार बच्चों के साथ खा रहे थे। हमारी छोटी ननद कंचन कुमारी सबको पकवान खिला रही थी। इसी बीच आंगन मे गोला गिरा। हर तरफ धुआं-धुआं नजर आने लगा। कुछ पता नहीं चल रहा था। आंगन में हमारे ननदोई और देवर लहूलुहान पड़े थे, जबकी ननद कंचन खून से लथपथ तड़प रही थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

          घटनास्थल पर ही एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि बाराचट्टी के बूमर पंचायत के गूलरवेद गांव में तोप के गोला से दो लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिली है। दो से तीन लोग घायल हैं। सभी को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

          ग्रामीणों के अनुसार आठ महीने पहले भी इसी गांव में मिलिट्री फायरिंग रेंज से गोली लगने से 20 वर्षीय रघु मांझी की मौत हुई थी। इससे पहले भी इस गांव में दो लोगों की मौत हुई थी। कई जानवर भी तोप के गोले के शिकार हो चुके हैं। इसकी वजह मिलिट्री के फायरिंग रेंज गांव के काफी करीब होना है।

          घटनास्थल पर गया के सांसद विजय मांझी, सिटी एसपी अशोक कुमार, डीएसपी और एसडीओ भी पहुंचे। बीडीओ ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये प्रदान किए हैं। तीन-तीन हजार अंत्येष्टि के लिए दिए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गूलरवेद गांव की घटना में सिटी एसपी, एसडीपो शेरघाटी, एडीएम शेरघाटी एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गया न्यूज गोला घर दंपति मिलिट्री फायरिंग रेंज मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.