Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 02:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जलकर पर वर्चस्व को लेकर दो अपराधिक गिरोह के बीच गोलीबारी से दहला गंगा दियारा, 100 चक्र गोलीबारी
          Headline

          जलकर पर वर्चस्व को लेकर दो अपराधिक गिरोह के बीच गोलीबारी से दहला गंगा दियारा, 100 चक्र गोलीबारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भागलपुर।  लोदीपुर दियारा क्षेत्र के गंगा किनारे बुधवार की देर रात जलकर पर वर्चस्व को लेकर दो अपराधिक गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी से पूरा गंगा दियारा क्षेत्र दहल उठा। दोनो ओर से करीब 100 चक्र गोलीबारी होने की सूचना है। गोलीबारी में लतीपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया के पति राजेश कुमार मंडल के पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर थाना और खरीक थाना की सीमा पर हुई है।

          बताया जाता है कि पूर्व से ही अपराधी घात लगाकर बैठे हुए थे। अचानक मुखिया पति के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली उनके पैर में लगी है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर विनय कुमार, खरीक थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों का पीछा भी पुलिस ने काफी दूर तक किया लेकिन कोई अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगा। घायल मुखिया पति राजेश कुमार मंडल को पुलिस ने उठाकर खरीक पीएससी इलाज के लिए लाया। जहां खरीक पीएचसी के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुखिया पति को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है।

          सूत्रों से पता चलता है कि बीते 22 नवंबर से ही जलकर पर वर्चस्व को लेकर सक्रिय अपराधियों के बीच गोलीबारी हो रही थी। उस जलकर पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए मुखिया पति राजेश कुमार मंडल पर गोलीबारी कर घायल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गोलीबारी करने में अपराधी पप्पू यादव गिरोह ने किया है। जिसमें एक अपराधी दूसरे गिरोह के व्यक्तियों को हाथ भी लग गया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरोह गोलीबारी जलकर भागलपुर न्यूज मुखिया पति वर्चस्व
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.