Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 3 October 2026 || 20:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर 5 फीट तक पानी, प्रशासन ने लगाई बैरिकेडिंग
          Headline

          मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर 5 फीट तक पानी, प्रशासन ने लगाई बैरिकेडिंग

          गंडक नदी में आई बाढ़ के बाद मुजफ्फरपुर और सारण जिले में हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ के पानी के तेज बहाव और सड़क पर जलजमाव को देखते हुए प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग NH-102 पर यातायात रोक दिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 3, 2026Updated:October 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur/Saran News:  गंडक नदी में आई बाढ़ के बाद मुजफ्फरपुर और सारण जिले में हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ के पानी के तेज बहाव और सड़क पर जलजमाव को देखते हुए प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग NH-102 पर यातायात रोक दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित अम्बारा चौक के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है।

          प्रशासन के अनुसार, रेवा घाट से कुछ दूरी पर सारण जिले के मेकर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर करीब तीन से चार फीट पानी बह रहा है। कई स्थानों पर पानी की गहराई पांच फीट तक पहुंच गई है। सड़क पर तेज बहाव के कारण इस मार्ग से वाहनों का परिचालन जोखिम भरा हो गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने अम्बारा चौक पर ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया है।

          स्थानीय जनप्रतिनिधि गणिनाथ सहनी ने बताया कि छपरा की ओर जाने वाली सड़क पर चार से पांच फीट पानी जमा है। ऐसे में लंबी दूरी की बसों और ट्रकों के लिए मार्ग पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। प्रशासन के निर्देश पर बड़े वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। हालांकि, आसपास के गांवों के लोगों की जरूरत को देखते हुए छोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को स्थिति का आकलन करते हुए सावधानी के साथ आगे जाने दिया जा रहा है।

          अम्बारा चौक पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे बैरिकेडिंग स्थल पर मौजूद रहकर यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। लोगों को पानी के तेज बहाव वाले हिस्से में जाने से रोकने के लिए भी निगरानी की जा रही है।

          सरैया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कौर ने बताया कि सारण जिले में गंडक नदी का सुरक्षात्मक बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। सड़क पर पानी का बहाव काफी तेज है और मौजूदा परिस्थितियों में यहां से आवागमन सुरक्षित नहीं है।

          उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित और डायवर्ट किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और जलस्तर तथा सड़क की स्थिति में सुधार के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

          बाढ़ के कारण मुजफ्फरपुर और सारण के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुख्य सड़क बंद होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन पर भी असर पड़ा है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

          Gandak Flood Muzaffarpur Chhapra Road NH-102 बंद गंडक बाढ़ मुजफ्फरपुर छपरा बाढ़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक डकैती में 3 फरार आरोपितों की तस्वीर जारी, 6 लाख का इनाम

          October 3, 2026

          पटना स्नातक चुनाव: अनुज के लिए अनंत सिंह ने मांगा वोट, नवादा में रोड शो,बोले- अनुज सिंह की जीत तय, सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी

          October 3, 2026

          पुण्यतिथि पर विशेष: 1857 के शहीद जय मंगल पांडेय की वीरगाथा आज भी पहचान की मोहताज

          October 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक डकैती में 3 फरार आरोपितों की तस्वीर जारी, 6 लाख का इनाम

          पटना स्नातक चुनाव: अनुज के लिए अनंत सिंह ने मांगा वोट, नवादा में रोड शो,बोले- अनुज सिंह की जीत तय, सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी

          मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर 5 फीट तक पानी, प्रशासन ने लगाई बैरिकेडिंग

          पुण्यतिथि पर विशेष: 1857 के शहीद जय मंगल पांडेय की वीरगाथा आज भी पहचान की मोहताज

          अररिया में शराब लदा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,शराब लूटने की मची होड़,सीमेंट की बोरियों की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.