Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 23:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»Galgotias University : गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबो डॉग को बताया अपना,पूरे देश को कर दिया शर्मसार
          देश

          Galgotias University : गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबो डॉग को बताया अपना,पूरे देश को कर दिया शर्मसार

          today post liveBy today post liveFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          galgotias university
          galgotias university
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Galgotias University : नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदर्शित एक रोबोट डॉग पर सवाल खड़े हो गए। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित इस वैश्विक समिट में 13 देशों की भागीदारी रही। आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने चीन की कंपनी Unitree Robotics के रोबो डॉग को अपना रिसर्च प्रोडक्ट बताकर पेश किया। जांच के बाद यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया गया।

          ‘मेड इन चाइना’ को बताया ‘मेड बाय गलगोटिया’

          बताया जा रहा है कि प्रदर्शित रोबोट चीन में विकसित Unitree Go2 मॉडल था। यूनिवर्सिटी की ओर से दावा किया गया कि इसे उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकसित किया है। लेकिन तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने तुरंत पहचान लिया कि यह चीन का व्यावसायिक उत्पाद है। इसके बाद बौद्धिक संपदा चोरी का आरोप लगा और यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया गया।

          नेहा सिंह के बदलते बयान

          यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे यूनिवर्सिटी का इनोवेशन बताया। बाद में उन्होंने सफाई दी कि रोबोट छात्रों के AI प्रशिक्षण के लिए मंगाया गया था। हालांकि उनके पहले और बाद के बयानों में अंतर को लेकर विवाद और बढ़ गया। अभी तक यूनिवर्सिटी के मालिक ध्रुव गलगोटिया की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

          कोरियन ड्रोन पर भी दावा, विपक्ष का हमला

          मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि एक कोरियन ड्रोन को भी यूनिवर्सिटी का प्रोडक्ट बताया गया। इस पर विपक्षी दल कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि यह AI समिट एक “डिसऑर्गनाइज्ड पीआर स्पेक्टेकल” बनकर रह गया है, जहां असली इनोवेशन की जगह इमेज बिल्डिंग पर जोर दिया गया।

          शिक्षा के नाम पर साम्राज्य, सवालों के घेरे में व्यवस्था

          गलगोटिया की शुरुआत 1995 में सुनील गलगोटिया द्वारा की गई थी। 2000 में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी खोला गया। निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के उभार के दौर में यह संस्थान तेजी से बढ़ा। भारी फीस, शानदार बिल्डिंग और बड़े कैंपस के बीच फैकल्टी की कमी, ठेके पर प्रोफेसरों की नियुक्ति और बुनियादी सुविधाओं पर सवाल पहले भी उठते रहे हैं।

          Read More : Giridih News : असेंबली में थप्पड़, 8वीं के छात्र का फटा कान का पर्दा; शिक्षक सस्पेंड, केस दर्ज

          अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि पर असर?

          विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह मामला सिर्फ एक यूनिवर्सिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भारत की AI क्षमताओं पर भी सवाल उठते हैं। चीन की कंपनी Unitree Robotics के रोबोट अपेक्षाकृत सस्ते और वैश्विक बाजार में उपलब्ध हैं, जबकि अमेरिकी कंपनी Boston Dynamics के रोबोट महंगे माने जाते हैं।AI समिट में इस तरह के विवाद ने भारत विरोधी ताकतों को मौका दे दिया है कि वे इसे तकनीकी चोरी या ओवरक्लेमिंग के उदाहरण के रूप में पेश करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ai impact summit ai summit controversy india bharat mandapam delhi china robot dog controversy dhruv galgotia galgotias university greater noida university news intellectual property theft korean drone claim neha singh statement private engineering colleges india rahul gandhi reaction robotics innovation dispute unitree go2 robot dog unitree robotics
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          April 23, 2026

          केदारनाथ यात्रा 2026: पंचमुखी डोली रवाना, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट,अक्षय तृतीया पर शुरू हुई चारधाम यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

          April 19, 2026

          बंगाल चुनाव: भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे, अमित शाह का बड़ा ऐलान, घुसपैठियों पर जीरो टॉलरेंस

          April 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.