Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 15:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फर्जी डीईओ बनकर शिक्षकों से ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार 
          Headline

          फर्जी डीईओ बनकर शिक्षकों से ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Banka News:- बांका जिले के साइबर थाना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बनकर ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल फोन और दस अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

          मामला तब सामने आया जब अमरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय लौसा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार तिवारी ने शिकायत दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति खुद को डीईओ बताकर उनके सरकारी मोबाइल नंबर और ई-शिक्षा कोष का दुरुपयोग कर रहा है।

          शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर साइबर थाना अध्यक्ष अनुपेश नारायण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पटना, नवादा और नालंदा जिलों में छापेमारी की।

          गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के फरासपुर गांव के सैनी कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सभी ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

          पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये साइबर अपराधी तकनीकी जानकारी का दुरुपयोग कर संगठित रूप से शिक्षकों को निशाना बनाते थे। ये लोग सरकारी अधिकारियों के नाम से मोबाइल सिम पोर्ट कर फर्जी तरीके से आर्थिक ठगी को अंजाम देते थे।

          इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी-सह-थानाध्यक्ष अनुपेश नारायण के अलावा ओम प्रकाश, अशोक कुमार, और डीआईयू टीम के सदस्य प्रशांत कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नूर आलम सहित पुलिस बल शामिल था।

          बांका पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

          Banka Cyber police station action cyber crime gang arrest cyber fraud with teachers fake DEO fraud mobile sim fraud
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.