दुमका।
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई गई है
जानकारी अनुसार नाबालिग पीड़िता अपनी दादी के साथ रात में घर में सोई थी। रात के 11 बजे के आसपास चारों आरोपित घर के दरवाजे तोड़कर घर में घुस कर नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि मामले को दबाने के लिए गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें पीड़ित परिवार को मुआवजा के तौर पर रकम का भुगतान करने का फैसला सुनाया गया था। पर रकम का भुगतान नहीं करने पर मामला थाने तक पहुंचा।


