Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 02:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डीसीएम वाहन में गैस टंकी के भीतर छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
          Headline

          डीसीएम वाहन में गैस टंकी के भीतर छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran News:– जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुगौली थाना पुलिस और पटना मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में डीसीएम वाहन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। इस दौरान वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

          यह कार्रवाई सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बेतिया की ओर से एक डीसीएम वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने श्रीपुर चौक पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी क्रम में बेतिया की ओर से आ रहे एक डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

          तलाशी के दौरान पुलिस भी उस समय हैरान रह गई, जब डीसीएम वाहन में लगे गैस भरने वाले तीन बड़े टंकियों के अंदर शराब छिपाकर रखी गई मिली। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था, ताकि वाहन सामान्य गैस टंकी लदा हुआ प्रतीत हो और किसी को शक न हो।

          पुलिस की गहन जांच में हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की 750 एमएल की 405 बोतलें, 375 एमएल की 94 बोतलें, 180 एमएल की 35 बोतलें तथा ब्लैक बकार्डी की 11 बोतलें बरामद की गईं। कुल मिलाकर करीब 353 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।

          मौके से डीसीएम वाहन के चालक सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर DL1LAQ4184 बताया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि शराब तस्करी में शामिल गिरोह, सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

          इस संबंध में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार की जाएगी और शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          April 22, 2026

          नालंदा में डबल मर्डर: मां-बेटी की गला दबाकर ह/त्या, पति हिरासत में

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.