समस्तीपुर।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल स्थित रोसरा मुख्य मार्ग एसएच 55 पर हनुमान मंदिर के समीप बस और बोलेरो के बीच हुई सीधी टक्कर में पांच छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल है। घटना मंगलवार देर शाम की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा गया है। जानकारी अनुसार बिथान प्रखंड के उजान की छात्राएं रोसरा से परीक्षा देकर बोलरो से वापस लौट रही थी इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बस की बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई । घटना में पांच छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। खोदावंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुॅच जांच में जुटी है।


