Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 12:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के बांका में डूबने से पांच बच्चाें की माैत
          Headline

          बिहार के बांका में डूबने से पांच बच्चाें की माैत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  बिहार के बांका जिले में  तीन अलग अलग घटनाओं में  पानी में डूबने से मंगलवार काे पांच बच्चाें की माैत हाे गयी।  पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना में धोरैया प्रखंड के सिरादे गांव में मंगलवार को तेतरिया बांध में नहाने गए छह वर्षीय अभय कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक मुकेश धौल का सबसे छोटा पुत्र था। परिजन के अनुसार उसकी माँ ने उसे नहाने जाने से रोका था, लेकिन वह चोरी-छिपे अन्य बच्चों के साथ नहाने चला गया।

          उसके साथ नहा रहे बच्चों ने बताया कि उनके पैरों से कुछ अजीब महसूस हुआ। पास जाकर देखा तो अभय पानी में अचेत पड़ा था। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

          दूसरी घटना धनकुंड थाना क्षेत्र के सेनचक गांव स्थित पचरूखी नहर पुल के पास हुई। यहां करमा पर्व को लेकर गांव की कई बच्चियां नहाने पहुंचीं थीं। इसी दौरान कटहरा गांव के योगेंद्र तांती की पुत्री गोरी कुमारी और अमित राम की पुत्री प्रिया कुमारी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। अन्य बच्चियों ने शोर मचाया, तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव नहर से निकाला। घटना की सूचना पर धनकुंड थाना पुलिस और धोरैया प्रखंड के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया।

          वहीं, तीसरी घटना फुल्लीडुमर प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत बदलाचक गांव में हुई, जहां कुछ बच्चे नहाने के लिए ओड़खाना बांध पहुंचे थे। नहाने के क्रम में बदलाचक गांव निवासी पिंटू कापरी की दो पुत्रियां अंशु कुमारी (15) एवं सोनाक्षी कुमारी (12) गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में भर्ती कराया। जहां से सोनाक्षी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोनाक्षी की मौत हो गई, जबकि अंशु की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

          घटना की जानकारी मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृत सभी बच्चाें के शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। अंचलाधिकारी (सीओ) रविकांत कुमार ने भी वहां पहुंच कर स्वजनों को दिलासा दिलाते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Banka drowning incident children died due to drowning in Bihar death due to drowning in water in Bihar Dhoraiya block Sirade village accident latest news of Banka district धोरैया प्रखंड सिरादे गांव हादसा बच्चों की डूबने से मौत बिहार बांका जिले की ताजा खबर बांका डूबने की घटना बिहार पानी में डूबने से मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.