दरभंगा।
नगर थाना के माल गोदाम में जब्त कर रखे गए पटाखो में शनिवार की देर रात को अचानक आग लग गई। इससे गोदाम में तेज धमाके होने लगे और थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई। हलांकि इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणो का पता लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियो के घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड के अधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि जिस माल गोदाम में पटाखे रखे गए थे, उसमें बिजली का कोई कनेक्शन नहीं है। इस लिए शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है। उल्लेखनीय हो कि थाने की पुलिस समय समय पर अवैध ढंग से बिक्री की जाने वाले पटाखो को जब्त करती है। ऐसे ही जब्त पटाखो को थाना के माल गोदाम में रखा गया था।



