Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धान की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में
          Headline

          धान की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

          today post liveBy today post liveDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Rohtas News:- रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलई गांव में रविवार रात खलिहान में धान की रखवाली कर रहे किसान रामलखन ठाकुर (36) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

          गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सासाराम-2 के एसडीपीओ कुमार वैभव, थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

          थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक रामलखन ठाकुर द्वारा एक व्यक्ति के कथित गलत आचरण का वीडियो बनाया गया था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

          परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते रामलखन की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसमें मौजूद वीडियो की जांच की जा रही है। इसी क्रम में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

          पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। हत्या की साजिश कहां रची गई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच के लिए लगातार पूछताछ और छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.