Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 09:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अमन का शव लेने नहीं पहुंचे परिवार के सदस्य ,पुलिस की टीम सुचना देने के बाद प्रतिक्षा कर रही “
          Headline

          अमन का शव लेने नहीं पहुंचे परिवार के सदस्य ,पुलिस की टीम सुचना देने के बाद प्रतिक्षा कर रही “

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 12, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पिता ने कहा-पुलिस ने जैसे मारा है, उसी तरह शव लाकर दे। सूचनानुसार अमन को  13 गोली, दोनो हाथ मे जले का निशान “

          अमन के परिवार वाले यदि अमन के शव को लेने से इंकार किया त पुलिस के समक्ष परेशानी उठ खड़ी हो सकती है।”

          “पुलिस प्रशासन को खुद अन्तिम संस्कार करना पड सकता है “

          Ranchi News:  कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। अमन साव के पिता का कहना है कि वे लोग पलामू नहीं जाएंगे। बल्कि पुलिस ने जिस तरह से अमन साव को मारा है, उसी तरह उनके बेटे के शव को पुलिस लाकर दे। अमन साव के एनकाउंटर के बाद एफ एस एल की टीम मंगलवार की देर शाम घटनास्थल पहुंच कर जांच की। इसके बाद अमन साव की बॉडी को पलामू जिला प्रशासन के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।
          पलामू के ही मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में देर रात डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम ने गैंगस्टर के शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम में डॉ विजय सिंह, डॉ आरके रंजन, डॉ एस के गिरी, डॉ उदय कुमार व डा सुशील पांडेय शामिल थे।

          “परिजनों का इंतजार कर रही पुलिस “

          इधर, पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को पलामू में ही मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। एसडीओपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अभी तक परिजन पलामू नहीं पहुंचे हैं। जानकारी अनुसार पुलिस की के बाद मृतक के बहनोई  सहित कुछ परिजन  शव लेने पहुॅचने वाले है।

          अमन साव के अंतिम संस्कार और शव लाने को लेकर परिजनों से बात की गई, लेकिन उनकी ओर से कुछ भी साफ नहीं बताया गया। अमन के पिता निरंजन साव ने कहा, ‘हमलोग नहीं जाएंगे। पुलिस अमन के शव को घर लाकर पहुंचाए। पुलिस ने जैसा मारा है उसी तरह शव लाकर दे।’

          “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा”

          अमन साव का पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी। अमन साव को कितनी गोली लगी है, इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें हैं। खबरों के मुताबिक अमन साव को तकरीबन 13 गोली लगी है। जिसमें से एक गोली छाती के बाएं हिस्से में फंसने की बात सामने आ रही है। जबकि 12 गोली आर-पार  हो गई है इसके अलावा जांघ के दाहिने हिस्से में भी गोलियों के निशान हैं। उसके दोनों हाथ भी जले हुए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ऐसा बम फटने की वजह से हुआ है। इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा शहर इंस्पेक्टर सुरेश राम को दिया गया है।

          “अमन के भाई ने न्यायालय से मांगी जमानत”

          इधर, गैंगस्टर अमन साहू उर्फ अमन साव के एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद जेल में बंद उसका भाई आकाश कुमार उर्फ आकाश साहू ने अपने भाई की क्रियाकर्म में शामिल होने को लेकर औपबंधिक जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। याचिका पर एनआईए की विशेष अदालत में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई।
          आगे आज सुनवाई जारी है। उसने 13 दिनों की औपबंधिक जमानत की मांग की है। याचिकाकर्ता के वकील ने एनकाउंटर को फर्जी बताया है। वहीं जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित आकाश साहू ने खुद की जान को खतरा बताया है।

          “ए टी एस ने कहा- पुलिस की गाड़ियों पर कुछ अपराधियों ने आक्रमण किया था”

          गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले में एटीएस के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने चैनपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसके आधार पर एफ आई आर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गैंगस्टर अमन साहू को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जा रही थी।

          इसी दौरान पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोढा के पास सात अपराधियों ने गाड़ी पर बम से हमला किया और अमन साहू को छुड़ाने की कोशिश की। एस टी एस की जवाबी कार्रवाई मे अमन साहू मारा गया। एफ आई आर के अनुसार, एटीएस को 38 राउंड गोलियां चलानी पड़ीं। इस दौरान उनका एक जवान भी घायल हो गया। जख्मी जवान खतरे से बाहर है और उसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।इस सम्बन्ध मे एस टी एफ के डी एस पी ने सात लोगो के विरूद्ध एफ आई आर की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          encounter Medini Roy Medical College Notorious gangster Aman Saw
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.