Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 19:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों से वसूली कर रहा था फर्जी सिपाही, बैच और एटीएम कार्ड समेत कई सामान जब्त
          Headline

          पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों से वसूली कर रहा था फर्जी सिपाही, बैच और एटीएम कार्ड समेत कई सामान जब्त

          today post liveBy today post liveOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Betia News:- बिहार के बेतिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिकटा बॉर्डर चौक पर पुलिस कमांडो की वर्दी पहनकर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी सिपाही को पुलिस ने रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव निवासी रफे आलम के रूप में हुई है।

          थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य ने रविवार को बताया कि चुनाव को लेकर सिकटा बाजार बॉर्डर चौक पर एएसआई सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात थी।

          इसी दौरान जवानों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो कमांडो वर्दी में दुकानदारों से पैसे की मांग कर रहा था।

          पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने खुद को बिहार पुलिस का जवान बताया और नकली कमांडो कार्ड दिखाने की कोशिश की।

          जांच में मामला फर्जी निकला, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

          तलाशी के दौरान उसके पास से एक कॉम्बैट वर्दी, एक खाकी वर्दी जिसमें बिहार पुलिस का बैच और नेम प्लेट लगी थी, दो बेल्ट, तीन बैरेट कैप, पिस्तौल का होल्स्टर और तीन बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

          पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह वर्दी पहनकर लोगों से पैसे वसूलता था और घरवालों को झूठ बोलता था कि उसकी बिहार पुलिस में नौकरी लग गई है।

          वह कई दिनों से सिकटा बॉर्डर क्षेत्र में घूमकर दुकानदारों से धमकी देकर अवैध वसूली कर रहा था।

           

          पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

          थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसने किसी और इलाके में खुद को असली पुलिसकर्मी बताकर वसूली तो नहीं की।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.