Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 23:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में फर्जी अपहरणकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, ह/त्या के मामले में गवाह को फंसाने के लिए रची थी अपहरण की साजिश
          Headline

          नवादा में फर्जी अपहरणकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, ह/त्या के मामले में गवाह को फंसाने के लिए रची थी अपहरण की साजिश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:  जिले के कौआकोल थाना की पुलिस ने  फर्जी अपहरण कांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा  करते हुए बुधवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।  जानकारी अनुसार नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा गांव के निवासी मनीष कुमार ने  25 नवंबर को कौआकोल थाने में अपने एक रिश्तेदार सुजीत कुमार के अपहरण की  रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसमें कहा गया था कि रिश्तेदार रंजित कुमार द्वारा सुजीत कुमार का अपहरण कर लिया गया है।

          गौरतलब हो कि 6 मई 2021 को जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सगमा गांव के निवासी सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसका जमुई जिला के चंद्रदीप थाना कांड संख्या 44/21 दर्ज है। इसी कांड में आरोपित होने के कारण सुजीत कुमार करीब 27 माह जेल में रहने के बाद कुछ महीने पूर्व जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने इस कांड के गवाह अपने साढू रंजीत कुमार को गवाही देने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना था, जिसके बाद सुजीत ने उसे फंसाने की साजिश के तहत खुद के अपहरण की साजिश रच डाला।

          सुजीत ने खुद ही अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर झूठी अपहरण की कहानी रची थी और स्थानीय थाने में फर्जी अपहरण का कांड दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार अपने दो रिश्तेदार भांजा मनीष कुमार और चचेरा भाई चंदन कुमार ने मिलकर अपहरण का षड्यंत्र रचा था। उसके बाद सुजीत कुमार ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर जंगल में छिप गया और आवेदक मनीष कुमार द्वारा पुलिस को भ्रमित करने के लिए यह बताया गया कि रिश्तेदार रंजीत कुमार द्वारा सुजीत कुमार का अपहरण कर लिया गया है।

          इधर, सुजीत कुमार अपने दो रिश्तेदार राजेश कुमार और चंदन कुमार के साथ जंगल में जाकर छिप गए थे। पुलिस की गिरफ्त में रहे आवेदक मनीष कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने सुजीत कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

          एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि 6 मई 2021 को सुजीत ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोपित पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब 27 माह जेल में रहने के बाद उसने इस हत्याकांड के गवाह अपने साढू रंजीत कुमार को गवाही देने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना था। जिसकी वजह से उनसे खुद ही अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर झूठी कहानी रची थी। इस फर्जी अपहरण कांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने षड़यंत्रकर्ता सुजीत कुमार और आवेदक मनीष कुमार समेत तीन लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

          गिरफ्तार युवक जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सगमा गांव के निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र सुजीत कुमार, कौवाकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा गांव के धर्मेंद्र कुमार का पुत्र मनीष कुमार, गुड़ीघाट गांव के महेश्वर सिंह का पुत्र राजेश कुमार शामिल है। नवादा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस फर्जी अपहरण कांड का पर्दाफाश कर दिया है ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Fake kidnapping case Kauakol Police Station Nawada News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.