Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 02:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, थाना में पैरवी करने पहुंचा था आरोपित
          Headline

          पलामू में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, थाना में पैरवी करने पहुंचा था आरोपित

          today post liveBy today post liveJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:- पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना में जमीन विवाद की पैरवी करने पहुंचे एक फर्जी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर का आईएएस अधिकारी बताकर पुलिस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी बातों में विरोधाभास सामने आते ही पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ के बाद पूरा मामला उजागर हो गया।

          पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार बताया और खुद को हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का निवासी बताया। उसने दावा किया कि वह वर्तमान में भुवनेश्वर के खरवेला नगर में भारत सरकार के मुख्य लेखा अधिकारी (सीएओ) के पद पर कार्यरत है। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने जब उसकी पोस्टिंग और सेवा से जुड़ी जानकारी पूछी, तो उसने देहरादून, हैदराबाद और भुवनेश्वर में एक साथ कार्य करने की बात कही। एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर पोस्टिंग की बात सुनकर पुलिस को गहरा संदेह हुआ।

          संदेह बढ़ने पर आरोपित ने अपना बयान बदलते हुए खुद को आईएएस नहीं बल्कि आईपीटीएएफएस अधिकारी बताया और कहा कि यह सेवा भी यूपीएससी से चयनित होती है और आईएएस के समकक्ष है। आरोपित की बातों में लगातार बदलाव देखकर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब को दी।

          इसके बाद पुलिस ने गांव स्तर पर और अन्य माध्यमों से जांच की, जिसमें स्पष्ट हो गया कि आरोपी किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है। पुलिस ने उसे दोबारा थाना बुलाकर पूछताछ की और नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र व अन्य विभागीय दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार कर लिया कि वह किसी भी सरकारी सेवा में नहीं है।

          आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। उसने चार बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन असफल रहा। इसके बाद समाज और रिश्तेदारों के सामने अपनी झूठी पहचान बनाए रखने के लिए उसने खुद को अधिकारी बताना शुरू कर दिया और पिछले 6–7 वर्षों से फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था।

          तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से भारत सरकार के नाम से बना फर्जी आईपीटीएएफएस पहचान पत्र, मोबाइल फोन, चाणक्य आईएएस अकादमी का पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड तथा उसकी हुंडई एरा कार पर लगा “भारत सरकार, सीएओ दूरसंचार विभाग” लिखा फर्जी नीला नेम प्लेट बरामद किया। सभी सामान जब्त कर सील कर दिए गए हैं।

          पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने अब तक किन-किन मामलों में फर्जी अधिकारी बनकर हस्तक्षेप किया है और कहीं किसी संगठित गिरोह से तो उसका संबंध नहीं है।

          इस कार्रवाई में एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, हैदरनगर के धनंजय गोप, हुसैनाबाद थाना के मुकेश कुमार सिंह और रमन यादव शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.