Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 23:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सुल्तानगंज केअजगैबीनाथ धाम में उमड़ा कांवरियों का मेला
          Headline

          सुल्तानगंज केअजगैबीनाथ धाम में उमड़ा कांवरियों का मेला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 14, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          भागलपुर/देवघर ।  सावन के पहले दिन गुरूवार की सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में कांवरियों से पूरा इलाका पट गया। यहां उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर और पवित्र जल लेकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। ऐसी मान्यता है कि सावन मास में बाबा भोलेनाथ को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा जल से अभिषेक करने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। उधर जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुल्तानगंज में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाटों में पुलिस बल और महिला पुलिस बल कि भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। कच्ची कांवरिया पथ में भी जगह जगह पुलिस बल कि तैनाती कि गई है।

          सावन के पहले दिन सुबह से ही अजगैबीनाथ धाम में बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा पहुचकर गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर गंगा जल का अभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिये रवाना हुए।

          इसी को लेकर खासकर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवरिया अजगैबीनाथ धाम पहुचते हैं। पंडित अशोक झा ने बताया कि सावन माह में उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों के शिवभक्त सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भरकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं।

          बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से बाबा नगरी गूंजने लगी है

          दो साल बाद एक माह तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला गुरुवार से शुरू हो गया है। बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से बाबा नगरी गूंजने लगी है। राज्य के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलार्पण किया। दो वर्ष बाद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। देवघर के बैद्यनाथ धाम, दुमका के बाबा बासुकीनाथ और रांची के पहाड़ी मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु बाबा के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे।

          देवघर जिला प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर सभी तैयारी की गई है। करीब एक माह तक चलने वाले इस श्रावणी मेला में बिहार और झारखंड से ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। इसकी बानगी दिखने लगी है। मुम्बई, राजस्थान के बाद अब यहां सिक्किम के श्रद्धालु भी पहुंचने लगे हैं। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व श्रावणी मेला में करीब 40 लाख लोग पहुंचे थे। इस वर्ष यह अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब एक करोड़ लोग यहां पहुंचेंगे।

          मेले के पहले दिन गुरुवार को अहले सुबह 03:05 बजे मंदिर का पट खोला गया। इसके पश्चात 04:00 बजे से अर्घा के माध्यम से जलार्पण शुरू हुआ। मेला के पहले दिन से ही शिवभक्तों की गूंज से बाबा मंदिर और आसपास का क्षेत्र गुंजायमान है। बाबा मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की मदद को तैयार दिख रहा है।

          डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तय की गयी है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में होल्डिंग प्वाइंट, आवासन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई की भी व्यवस्था बनाए रखने का काम लगातार सुनिश्चित किया जा रहा है। स्थाई और अस्थाई ओपी, ट्रैफिक ओपी के साथ मेला क्षेत्र से संबंधित विभाग के अधिकारियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को सेवा भाव और विनम्रता से अपने कर्तव्य पर एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है।

          जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुगम, कतारबद्ध और सुरक्षित जलार्पण कराने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है। इस उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने चिन्हित स्थलों पर एक्टिव मोड में कार्यरत रहने को कहा गया है। साथ ही जलार्पण के लिए कतारबद्ध कांवरियों को नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। साथ ही रूट लाइन के हर प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं। इसकी निगरानी खुद डीसी लगातार अपने स्तर से कर रहे हैं। राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ का भी उत्साह, उल्लास बासुकीनाथ (दुमका) में खूब दिख रहा है।

          देवघर भागलपुर न्यूज श्रावणी मेला सुल्तानगंज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.