Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 17:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के अरवल में दुष्कर्म में विफल युवक ने मां-बेटी को जिंदा जलाया
          Headline

          बिहार के अरवल में दुष्कर्म में विफल युवक ने मां-बेटी को जिंदा जलाया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 29, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अरवल। अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में सोमवार की देर रात दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दोनों की मौत हो गई।

          ग्रामीणों ने बताया कि सुमन देवी का पति अंजित पासवान उर्फ जटा पासवान शराब के साथ पकड़ा गया था। वह जेल में है। गांव के ही गोपी महतो का बेटा नंद कुमार महतो उसकी पत्नी पर हमेशा बुरी नजर रखता था। अजीत के जेल जाते ही उसे मौका मिल गया। अकेला पाकर हमेशा वह सुमन के साथ छेड़छाड़ करता था। वह विरोध करती तो वह धमकाता था। आरोप है कि हर रात वह उसके घर आ धमकता था। महिला के विरोध के बाद लौट जाता था।

          ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर करता था गंदी हरकत :

          गोपी महतो का बेटा नंद कुमार महतो सोमवार की रात में शराब के नशे में धुत होकर सुमन देवी के घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से धक्का देकर नंदकुमार को बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इससे आक्रोशित होकर आरोपित अपने घर गया। बाइक से पेट्रोल निकालकर लौटा। छप्पर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया।

          देर से पहुंचे ग्रामीण, तब तक झुलस गईं थीं मां-बेटी:

          आग में घिरीं मां-बेटी चीखने-चिल्लाने लगी। रात होने के वजह से गांव वाले देर से पहुंचे। तब तक छप्पर जलकर मां बेटी पर गिर चुका था। दोनों जलने लगीं। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर मां-बेटी को किसी तरह घर से बाहर निकाला। आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ग्रामीण के निशानदेही के आधार पर आरोपित नंद कुमार को परासी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

           

          परासी थाना अध्यक्ष संजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की नियत से घर में घुसे युवक ने घर में आग लगा दी।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें वहां से निकालकर सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया। वहां से दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सुमन देवी 32 वर्ष व उसकी सात वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी की पटना में इलाज के दौरान अहले सुबह मौत हो गई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अरवल न्यूज आग जिंदा जले दुष्कर्म मां-बेटी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.