Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 11:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर चतरा के क्रशर व्यवसायी से 2 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी,दुबई से कॉल का दावा
          Headline

          गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर चतरा के क्रशर व्यवसायी से 2 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी,दुबई से कॉल का दावा

          today post liveBy today post liveDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra News:- चतरा जिले में रंगदारी और आपराधिक धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की सूचना है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंडरा निवासी प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताने वाले व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। ऑडियो में रंगदारी नहीं देने पर “खोपड़ी खोल देने” और हत्या कराने जैसी धमकियां दी गई हैं। इसके साथ ही, कॉल के जरिए भी डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

          प्रेम सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने दुबई से कॉल करने का दावा किया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के साथ व्हाट्सएप पर प्राप्त ऑडियो क्लिप और कॉल से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को सौंपी गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

          उल्लेखनीय है कि प्रेम सिंह क्रशर और बालू व्यवसाय के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। ऐसे में इस तरह की धमकी से न केवल उनके परिवार बल्कि कारोबार से जुड़े लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

          इस संबंध में हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बुधवार को बताया कि उन्हें लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चतरा क्रशर व्यवसायी धमकी झारखंड अपराध समाचार प्रिंस खान रंगदारी मामला व्हाट्सएप ऑडियो रंगदारी हंटरगंज थाना एफआईआर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.