Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 04:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»को-ऑपरेटिव बैंक अधिकारी के 6 ठिकानों पर ईओयू की रेड, 40 लाख कैश बरामद, पेट्रोल पंप सील
          Headline

          को-ऑपरेटिव बैंक अधिकारी के 6 ठिकानों पर ईओयू की रेड, 40 लाख कैश बरामद, पेट्रोल पंप सील

          today post liveBy today post liveDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:-  आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भावेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना और गोपालगंज स्थित 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह 9 बजे शुरू हुई इस रेड में शुरुआती जांच के दौरान ही ईओयू ने पाया कि भावेश की संपत्ति उनके ज्ञात स्रोतों की तुलना में करीब 60 प्रतिशत अधिक है।

          टीम के पहुंचने के समय भावेश पटना स्थित अपने निवास पर ही मौजूद थे। ईओयू अधिकारियों ने उन्हें एक कमरे में बैठाकर पूछताछ शुरू की और पूरे घर की तलाशी ली। सर्च ऑपरेशन के दौरान बिहटा स्थित जय माता दी राइस मिल से 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा पटना स्थित आवास से बड़ी मात्रा में कैश, सोना-चांदी के गहने, कीमती घड़ियां, जमीन-जायदाद के दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें मिलीं। बिस्तर, बैग और अलमारी में रखे दस्तावेजों को भी जब्त किया गया।

          ईओयू की टीम ने गोपालगंज में भावेश के पैतृक आवास और भावना पेट्रोलियम नामक पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी की। जांच के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। इसी तरह पटना के पुष्पक रेसिडेंसी के किराए के फ्लैट, अगमकुआं स्थित जी+5 इमारत, राइस मिल और पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के कार्यालय सहित कुल 6 स्थानों की तलाशी की जा रही है।

          बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की अब विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि कुल अवैध संपत्ति का आंकलन किया जा सके। ईओयू ने बताया कि भावेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

          उधर, उनके बड़े भाई और पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक होने के कारण यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उनका दावा है कि पेट्रोल पंप के सेल्स रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          40 लाख नकद बरामद आय से अधिक संपत्ति ईओयू छापेमारी को-ऑपरेटिव बैंक अधिकारी पटना गोपालगंज रेड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.