Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 27 October 2026 || 21:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: रजौली चेक पोस्ट पर इंट्री माफिया सक्रिय,झारखंड से प्रतिदिन सैकड़ों गिट्टी लदे ट्रक बिहार में बेरोकटोक  प्रवेश इनके द्वारा कराया जाता है
          Headline

          Nawada: रजौली चेक पोस्ट पर इंट्री माफिया सक्रिय,झारखंड से प्रतिदिन सैकड़ों गिट्टी लदे ट्रक बिहार में बेरोकटोक  प्रवेश इनके द्वारा कराया जाता है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 12, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada:  बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली पंचायत के समेकित जांच चौकी पर इंट्री का खेल इन दिनों काफी जोर-शोर से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को बदल कर 20 किया गया है। इन दिनों इंट्री माफिया के काले धंधे में शामिल लोग चांदी काट रहे हैं।
          इंट्री माफिया का नेटवर्क रजौली से राजधानी तक फैला है। प्रतिदिन जांच चौकी से हजारों ट्रकों का आवागमन होता है ।कहने को अधिकारी लगातार कार्रवाई करते हैं पर सच यह है कि महीने में कभी कभार कार्रवाई होती है। रजौली जांच चौकी पर बड़े ही आराम से इंट्री माफिया अपने इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं। काले कारनामे से सरकारी राजस्व को भारी चूना लगाने का खेल जारी है। बेखौफ इंट्री माफिया अपना जलवा रजौली के नेशनल हाईवे पर कायम  हैं और इनका किनका संरक्षण प्राप्त है यह जांच का विषय है।

          सूत्र के मुताबिक इंट्री माफियाओं की सांठ-गांठ अधिकारियों से लेकर गृहरक्षकों तक है जो इनके लिए जासूसी का काम करते हैं। कब निकलना होता है या कब नहीं यह उनके द्वारा बताए गए समय के अनुसार ट्रकों को निकालते हैं। इसके अलावा जांच चौकी पर तैनात गृहरक्षकों के द्वारा वाहनों से दिन दहाड़े ओवरलोड ट्रकों से पैसा लेकर बिहार में आसानी से प्रवेश करा दे रहे हैं। इनसे अगर पूछताछ की जाए तो सभी माफियाओं के नामों का खुलासा आसानी से हो सकता है।गृहरक्षक जवान जांच चौकी पर तैनाती करने के लिए लिए हमेशा लालायित रहते हैं, क्योंकि यहां अवैध काली कमाई भरपूर रूप से होती है।

          इंट्री माफियाओं खेल का राज

          पिछले कई वर्षों से इंट्री का खेल बंगाल एवं झारखंड के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाले वैसे ट्रकों की होती है,जिसमें बिना कागजात,ओवरलोड,अवैध सामान आदि लदा होता है। उन्हें सुरक्षित तरीके से राज्य के कई जिले से गंतव्य तक जाने के लिए शुल्क तय कर दी गई है। जब तक इंट्री के धंधे में शामिल लोगों के द्वारा चालकों से राशि वसूल नहीं कर ली जाती, तब तक उस ट्रक को इंट्री नहीं मिलती है। अगर जोर जबरदस्ती कर ट्रक चालक चल भी देता है तो किसी न किसी बहाने उसको पकड़वा दिया जाता है। इसके बाद ओवर लोड या फिर कागजातों में कमी आदि के नाम पर कार्रवाई की जद में आकर ट्रक मालिक को नुकसान झेलना पड़ता है। वसूले गये रुपये में पदाधिकारियों व उनके चमचों में वितरण किया जाता है,जिसे माफिया इंट्री का नाम देते हैं। यही कारण है कि मजबूर ट्रक चालकों को समझौता करना पड़ता है।

          निर्माण सामग्रियों को ढोने वाले ज्यादा निशाने पर रहते हैं। इलाके में छरी -बालु ढोने वाले ट्रक को एंट्री दिलाने में दिन-रात इंट्री माफिया का दलाल सक्रिय रहते हैं।  झारखंड से प्रतिदिन सैकड़ों गिट्टी लदे ट्रक बिहार में बेरोकटोक  प्रवेश इनके द्वारा कराया जाता है।उनसे मोटा उगाही कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। इससे सरकारी राजस्व का चूना लग रहा है।

          रजौली चेक पोस्ट से लेकर राजधानी तक फैले हैं इंट्री माफिया सरदार

          बंगाल- झारखंड से आने वाले ट्रकों का झारखंड सीमा समाप्त होते ही बिहार के समेकित जांच चौकी से प्रवेश करते ही इंट्री माफिया के ट्रक वालों के साठ-गांठ का एक नेटवर्क तैयार किया जाता है। जिसके मार्फत इंट्री का खुलेआम खेल खेला जाता है। सूत्र के मुताबिक इस काले धंधे में सफेदपोशों के सांठगांठ से इंट्री माफिया बड़े ही सुनियोजित तरीके से इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।दर्जनों लोग वाहन इंट्री के इस गोरखधंधे में शामिल हैं। इनलोगों के सहयोग से इंट्री माफिया रजौली से लेकर राजधानी तक बैठकर समेकित जांच चौकी रजौली को चला रहे हैं।

          क्या कहते हैं अधिकारी:

          एसडीपीओ पंकज कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि इंट्री माफिया का मामला में मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कुछ दिन पूर्व जाम कि सूचना मिलने पर कई वाहनों से फाइन भी किया गया था। जांच कर अग्रतर करवाई की जाएगी।

          इंट्री माफिया ट्रक नवादा न्यूज नेटवर्क रजौली चेकपोस्ट राजस्व
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV फुटेज खंगाल रहा प्रशासन

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV फुटेज खंगाल रहा प्रशासन

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.