Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 21:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हिजाब विवाद पर विराम, आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन 20 दिसंबर को देंगी योगदान, नुसरत परवीन बोलीं- मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी नहीं
          Headline

          हिजाब विवाद पर विराम, आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन 20 दिसंबर को देंगी योगदान, नुसरत परवीन बोलीं- मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी नहीं

          today post liveBy today post liveDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:-  बिहार में आयुष डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सामने आए हिजाब विवाद पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। इस पूरे मामले से जुड़ी आयुष महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किसी भी प्रकार की नाराजगी से साफ इनकार किया है। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह 20 दिसंबर, शनिवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवा में योगदान देंगी।

          दरअसल, 15 दिसंबर को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डॉ. नुसरत का हिजाब हल्के से सरकाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कुछ राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई गई।

          इस पूरे विवाद के बीच अब डॉ. नुसरत परवीन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद महफजुर रहमान ने मीडिया को बताया कि डॉ. नुसरत ने अपनी मित्र बिल्किस परवीन से बातचीत में साफ कहा है कि इस घटना को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला न तो धर्म से जुड़ा है और न ही मुख्यमंत्री की ओर से उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया था।

          प्रिंसिपल के अनुसार, डॉ. नुसरत ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज नहीं हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा शुरू करेंगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी डॉ. नुसरत से अभी प्रत्यक्ष बातचीत नहीं हो सकी है, लेकिन वे लगातार संपर्क में रहने का प्रयास कर रहे हैं।

          जानकारी के मुताबिक, डॉ. नुसरत परवीन 20 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर योगदान देंगी। उनके परिजनों ने भी किसी तरह की नाराजगी या विरोध की बात को सिरे से खारिज किया है।

          इस घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि हिजाब को लेकर उठे विवाद का असर डॉ. नुसरत की सेवा प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि अब यह मामला शांत हो जाएगा और ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.