Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 17 July 2026 || 05:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजगीर में पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 का शुभारंभ, आठ टीमें मैदान में उतरेंगी
          Headline

          राजगीर में पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 का शुभारंभ, आठ टीमें मैदान में उतरेंगी

          today post liveBy today post liveAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:-  बिहार के राजगीर में शुक्रवार से पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 का भव्य आगाज होने जा रहा है। खास बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हो रही है, जिसे देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 7 सितंबर तक चलेगा। इस बार का एशिया कप 12वां संस्करण है और इसमें एशिया की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं। सभी टीमें पहले ही राजगीर पहुंच चुकी हैं और उनके लिए सुरक्षा एवं आवास की सख्त व्यवस्था की गई है। मेज़बान भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, राजगीर में ठहरी हुई है।

          राजगीर में पहली बार आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास महत्व रखता है, क्योंकि यह 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर का काम करेगा। ऐसे में हर मुकाबला बेहद रोमांचक और निर्णायक होगा।

          अब तक हुए 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 2003, 2007 और 2017 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 1982, 1985 और 1989 में तीन बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है। इस बार मेज़बान भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

          बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवींद्रन शंकरन ने बताया कि यह पहली बार है जब पुरुष एशिया हॉकी कप बिहार में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है और खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

          हॉकी इंडिया ने दर्शकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सभी मैचों में प्रवेश निशुल्क रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग स्टेडियम पहुंचें और हॉकी को करीब से देख सकें।

          राजगीर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के बीच यह टूर्नामेंट राज्य में खेलों को नई पहचान देने वाला साबित हो सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 भारत बनाम एशिया हॉकी मुफ्त प्रवेश एशिया कप मैच राजगीर हॉकी टूर्नामेंट हॉकी विश्व कप क्वालीफायर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.