Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 19:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में हुूए आर्शीवाद आटा के मैनेजर से 13 लाख लूट और फायरिंग मामले में तीन महिलाओं समेत आठ आरोपित गिरफ्तार
          Headline

          रांची में हुूए आर्शीवाद आटा के मैनेजर से 13 लाख लूट और फायरिंग मामले में तीन महिलाओं समेत आठ आरोपित गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News: । शहर के पंडरा ओपी के ओटीसी मैदान में 13 लाख रुपये लूट और फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के दो लाख 63 हजार रुपये नकदी, एक पिस्टल लोडेड, एक देशी कट्टा, 12 गोली, एक स्कार्पियो और दो बाइक बरामद किया गया है।

          एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, कारू सिंह, प्रकाश साव, नीलम देवी, साधना सिंह और पूनम सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आईटीसी आटा गोदाम के पूर्व कर्मी चन्द्रशेखर सिन्हा ने इस लूटकांड की साजिश रची थी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

          एसएसपी ने बताया कि इससे पहले बीते 23 दिसंबर को भी अपराधियों ने लूटने की योजना बनाई थी और सभी लोग आर्शीवाद आटा गोदाम के पास आ गये थे लेकिन उस दिन ये लोग लूट को अंजाम नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि इसके बाद फिर से 30 दिसंबर को सभी योजना अनुसार आर्शीवाद आटा के मैनेजर जब गोदाम से 12:30 बजे करीब पैसा जमा करने के लिए आईसीआईसी बैंक ओटीसी ग्राउंड के पास पहुंचे तो पीछे से चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा और राजेश श्रीवास्तव ने मैनेजर से मारपीट की और पैसा लूटने लगे।

          इसी बीच लूटपाट को देखकर स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार अपराधियों को पकड़ने लगे। इसपर चन्द्रशेखर ने उसपर फायरिंग की। इसके बाद सभी अपराधी ओटीसी ग्राउंड के दाहिने मेयफेयर गली होते हुए बाइक से फरार हो गए। फिर अपराधियों ने बाइक को छोड़कर स्कार्पियों में बैठकर आईटीआई बस स्टेंड होते हुए रिंग रोड और रिंग रोड से ओरमांझी वूंदावन होटल भाग गये। वहां पर खाया-पीया और पैसा बंटवार कर सभी अपने-अपने घर चले गए। लूटपाट करने के बाद ये लोग स्कार्पियों में पुलिस को बोर्ड लगाकर भाग गये थे। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों का फोटो जारी कर उन पर 20 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी। संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए उपस्थित थे।

          Aashirwad Flour Ranchi Crime News robbery and firing cases
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          September 16, 2026

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          September 16, 2026

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.