Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 12:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»स्वदेशी वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने का हो रहा प्रयास : हेमंत सोरेन
          Headline

          स्वदेशी वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने का हो रहा प्रयास : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 28, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि स्वदेशी वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि क्षेत्रीय कारीगरों को “हम किसी से कम नहीं” दिखाने का मंच प्रदान किया जाए। पूरे देश की स्वदेशी ताकत जब एक मंच पर होगी तभी हम क्षेत्रीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को देश एवं विदेशों तक पहुंचा सकेंगे। यहां कई राज्यों के स्वदेशी उत्पाद खरीदने और देखने को मिलेंगे।

          मुख्यमंत्री बुधवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के उद्घाटन बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने भी इस महोत्सव में कई स्टॉल लगाएं हैं, जहां राज्य के 24 जिलों के बने उत्पाद खरीदने को मिलेंगे। इस महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित खाने-पीने, पहनने तथा कारीगरों द्वारा बनाई गई खटिया, कुर्सी, पलंग इत्यादि कई प्रकार की वस्तुओं को मार्केट के साथ-साथ उत्पादों के ब्रांडिंग का भी मौका मिल रहा है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इस निमित्त हम निरंतर प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव से क्षेत्रीय शिल्पकारों एवं कारीगरों को नई ऊर्जा के साथ-साथ उन्हें आत्मबल तथा सम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के नाम से ही यह प्रतीत होता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप खादी ग्रामोद्योग को देश एवं राज्य में कैसे बढ़ावा मिले। किस प्रकार ग्रामोद्योग के दायरे को बड़ा रूप दिया जा सके।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अधिक से अधिक कैसे हो यह प्रयास सभी का होना चाहिए। सवा सौ करोड़ जनसंख्या वाले देश में लोग अधिक से अधिक खादी इस्तेमाल करें तो राज्य एवं देश से बेरोजगारी घटेगी तथा खादी का विस्तार बृहद रूप से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ खादी उद्योग में भी नई तकनीक का उपयोग कर वैल्यू एडिशन किया जा सकेगा। नई सोच के साथ स्वदेशी चीजों को आगे बढ़ाना आवश्यक है तभी रोजगार का सृजन बड़े पैमाने पर हो सकेगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग तीन वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से कई उत्सव तथा महोत्सव बाधित हुई है। अब जब जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है उसी क्रम में इस महोत्सव का आयोजन नई जोश, नई उमंग और नई उत्साह के साथ किया गया है। यह महोत्सव राज्यवासियों को उत्साहित करने के लिए तैयार है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग इस महोत्सव का आनंद लें तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का परिभ्रमण किया तथा स्टॉल संचालकों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका हौसला अफजाई किया।

          इस अवसर पर श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महापौर रांची आशा लकड़ा, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक रांची सीपी सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव कार्मिक विभाग वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अंतरराष्ट्रीय पहचान क्षेत्रीय कारीगरों ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्यमंत्री रांची न्यूज राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव स्वदेशी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.