Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 19:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dumka: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार स्पेनिश महिला ने कहा जीवन में घटनाएं होती हैं लेकिन सफर जारी रहता है, नेपाल हुई रवाना
          Headline

          Dumka: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार स्पेनिश महिला ने कहा जीवन में घटनाएं होती हैं लेकिन सफर जारी रहता है, नेपाल हुई रवाना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dumka:  जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 28 वर्षीय स्पेनिश महिला मंगलवार को नेपाल के लिए रवाना हो गई। रवानगी से पहले पीड़ित महिला ने मुसीबत में साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वह बुरी यादों को भुलाकर कई अच्छी यादें लेकर इंडिया से जा रही है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे।

          नेपाल रवानगी से पहले पीड़ित महिला ने कहा कि इस घटना के लिए भारत और यहां के लोगों को जिम्मेवार ठहराना बिल्कुल सही नहीं है। इस घिनौनी हरकत को जिन अपराधियों ने अंजाम दिया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की घटना कहीं भी, कभी भी और किसी के भी साथ हो सकती है। इसके लिए भारत को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। पीड़ित ने कहा कि जीवन में घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सफर जारी रहता है।

          पीड़ित ने कहा कि उसने हंसडीहा में रात गुजारने का फैसला लिया था। क्योंकि, वह जगह बेहद शांत और खूबसूरत थी। उन लोगों ने सोचा कि यहां किसी तरह का कोई खतरा नहीं होगा। मैं अभी भी कहती हूं कि इंडियन अच्छे हैं। यहां के लोग अच्छे हैं। मैं पिछले छह साल से वर्ल्ड टूर पर निकली हूं। छह माह से इंडिया में ट्रेवल कर रही हूं। मैंने इंडिया में करीब 20 हजार किलोमीटर ट्रेवल किया है। हर जगह सपोर्ट मिला है। मुसीबत की इस घड़ी में मुझे यहां के लोगों का पूरा सपोर्ट मिला। यहां की सरकार का भी सपोर्ट मिला।

          पीड़ित महिला ने उन सभी लड़कियों और महिलाओं को संदेश दिया है कि ऐसी बुरी यादों को भूला पाना तो मुश्किल है लेकिन यह सोचकर आगे बढ़ना होगा कि आगे बहुत कुछ करना है। खराब अतीत को भूलना होगा। उन्होंने अपनी तरह टूर पर निकले बाइकर्स के लिए कहा कि आप अपनी यात्रा जारी रखें। बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहें। नेपाल रवानगी से पहले महिला ने दुमका के एसपी के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा। वर्ल्ड टूर पर पति के साथ बाइक से निकली महिला के हौसले की सभी तारीफ कर रहे हैं।

          उल्लेखनीय है कि एक मार्च की रात स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट ने भी मामले में लिया स्वत: संज्ञान लिया है। दुमका डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि पीड़ित महिला के बैंक खाते में उपलब्ध कराई है।

          Dumka News off to nepal spanish woman
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          September 20, 2026

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.