Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 20:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dumka: 2027 तक झारखंड में हर किसी का अपना मकान होगा : चम्पई सोरेन
          Headline

          Dumka: 2027 तक झारखंड में हर किसी का अपना मकान होगा : चम्पई सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 13, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुख्यमंत्री ने 25385 लाभुकों को सौंपे स्वीकृति पत्र

          डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की जारी

          Dumka:  मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2027 तक झारखंड में हर किसी का अपना मकान होगा। कोई भी व्यक्ति झुग्गी-झोपड़ी, टूटे-फूटे और जर्जर घर में रहने को मजबूर नहीं होगा। सभी को तीन कमरे का पक्का मकान मिलेगा। राज्य सरकार ने अपने बलबूते 20 लाख गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोगों के आशियाना के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

          मुख्यमंत्री मंगलवार को दुमका जिले के जामा प्रखंड स्थित कमार दुधानी में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दुमका के 9827, जामताड़ा के 5711 और देवघर जिला के 9847 लाभुकों को अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहले किस्त की राशि के रूप में 76 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये हस्तांतरित किए।

          योजना का गलत लाभ लेने-देने वालों पर होगी कार्रवाई

          मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अबुआ आवास योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वालों और बिचौलियों के साथ इसमें संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोगों को पक्का मकान दिया जाना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता सूची के तहत लाभुकों को मकान स्वीकृत करने की कार्रवाई करें।

          उन्होंने कहा कि आपने इस सरकार को चुना है। यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपकी उम्मीदों, आकांक्षाओं अरमानों और विश्वास को हम टूटेंगे नहीं देंगे। राज्य में किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार मिलेगा। इसमें किसी भी प्रकार का कोई लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

          व्यवस्थाओं में हुआ है सुधार

          मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाए बिना राज्य को आगे नहीं ले जा सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और मजबूत करने का काम हो रहा है। हेमन्त सोरेन विपरीत परिस्थितियों के बीच भी अपने कुशल नेतृत्व में जिस तरह विकास को नया आयाम दे रहे थे, उसी को आगे बढ़ने का काम हमारी सरकार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सोच एवं प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। विभिन्न माध्यमों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें सशक्त बना रहे हैं।

          हर वर्ग एवं समुदाय के सशक्तिकरण पर जोर

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी- मूलवासी, दलित, पिछड़े, किसान- मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, बच्चे समेत हर वर्ग और तबके के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग और विधवा को पेंशन मिल रहा है। किसान सालों भर कृषि कार्य कर सकें, इसके लिए खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा भी अनेकों ऐसी योजनाएं हैं, जिनके जरिए लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। आप सरकार की योजनाओं से जुड़े और राज्य के विकास में भागीदार बने।

          शहरों के समानांतर गांवों में भी सुविधाएं करा रहे उपलब्ध

          मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ग्रामीण परिवेश वाला राज्य है यहां के ज्यादातर ग्रामीण कृषि और मजदूरी पर निर्भर है ऐसे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम हो रहा है। शहरों के समांतर गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है। इससे 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसके साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने तथा वंचित टोलों में बिजली पहुंचाने के काम में गति लाई जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Abua Housing Scheme Chief Minister Champai Soren homeless Jharkhand Government
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.