Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 00:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिजली विभाग की लापरवाही से डीजे वाहन पलटा, हादसे में पांच कांवरियों की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
          Headline

          बिजली विभाग की लापरवाही से डीजे वाहन पलटा, हादसे में पांच कांवरियों की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:- बिहार के भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में पांच कांवरियों की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर महतो स्थान के पास उस वक्त हुआ जब एक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार कांवरिये सुल्तानगंज में स्नान करने के बाद बांका स्थित ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर जा रहे थे।

          घटना रात लगभग दो बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डीजे वाहन जैसे ही महतो स्थान के पास पहुंचा, वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे चालक को करंट लग गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। गाड़ी के नीचे दबने से पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है।

          मृतकों की पहचान संतोष कुमार (18), मनोज कुमार (24), विक्रम कुमार (23), रवीश कुमार (18) और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। सभी भागलपुर के पुरानी खरय गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

          ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिजली के खंभे और तार कई सालों से जर्जर स्थिति में हैं, जिसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों की मांग है कि बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhagalpur Kanwaria accident devotee died DJ van overturned electricity department negligence Bihar Kanwar Yatra accident 2025 Shahkund road accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.