पटना।
भोजपुर में जदयु नेता प्रिंस की गोलीमार कर हत्या करने के मामले में इनामी आरोपी सरगना राहुल यादव को पटना एसटीएफ की टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद वह कोलकाता में छिपकर रह रहा था। पटना एसटीएफ उनको गुर्गो के मोबाईल को सर्विलांस के जरिए उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी। इस क्रम में एसटीएफ की टीम कोलकाता पहुंची थी। गिरफ्तार अपराधी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। मालूम हो कि भोजपुर के जदयू नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें प्रिंस और उसके करीबी मिथुन की मौत हो गई थी। इस मामले में एसटीएफ की टीम पहले ही अन्य आरोपितो बिटु राय, सुमन राय, ऋषिकेश चौधरी एवं नवीन उपाध्याय को वाराणसी से गिरफ्तार किया था, जबकि सरगना राहुल फरार चल रहा था।
