रांची।
नशे का आदि एक युवक ने शनिवार की रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगड़ा स्थित फ्लैट के चौथे तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त रवि गोप (26) के रूप में की गई है जो मजदूरी का काम करता था। जानकारी अनुसार नगर निगम की ओर से गरीबो के लिए निर्मित फ्लैट में ही रवि रहता था। वह अक्सर नशे में धुत रहता था और इसके पूर्व भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चूका था। घटना के दिन फ्लैट से छलांग लगाने के बाद रवि बुरी तरह घायल हो गया था। इस पर स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, किंतु उसकी मौत पहले ही हो गई।

