पलामू। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजहरा ग्राम निवासी सिकंदर राम के 20 वर्षीय पुत्र दिनेश राम के रुप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय अस्पताल भेज दिया। जबकि ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले आई है। जानकारी अनुसार ट्रैक्टर चालक दिनेश राम मिट्टी लेकर नवगढ़ जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट खाई में पलट गया। घटना में चालक ने अपने आप को बचाने के लिए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। परंतु वह पिछले चक्के के नीचे आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

