रांची।
पुलिस ने शुक्रवार को बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास भारी मात्रा में डोडा लदा एक पिकअप वैन शुक्रवार को जब्त किया है। मौके से चालक और उप चालक भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार पिकअप के चालक ने पीसीआर-13 को देखते हुए गाड़ी तेजी से भगाने का प्रयास किया। इस पीसीआर पुलिस को शक हो गया। जिसके बाद पिकअप का पीछा करते हुए रिंग रोड नेवरी गोलंबर के पास जब्त कर लिया। इस बाबत पीसीआर पुलिस ने संबंधित ओपी को इसकी सूचना दी, पर काफी इंतजार के बाद भी मेसरा पुलिस नहीं पहुंची। इस पर पीसीआर पुलिस पिकअप वैन को कांके थाना को सौंप दी। पुलिस सूत्रो ने बताया कि पिकअप वैन की जब्ती के पहले उसका चालक और उप चालक फरार हो गए।


