नवादा।
जांच का अनुरोध करने पर नरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ विनोद कुमार इस कदर बिफरे कि उन्होंने मरीज की पिटाई कर हाथ तोड़ दी। घटना शुक्रवार की है। घटना को लेकर थाने में डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी अनुसार नरहट गांव निवासी छोटे सिंह फाइलेरिया का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। उसने वहां पदस्थापित डॉक्टर विनोद कुमार से जांच करने का अनुरोध किया। पीड़ित छोटे सिंह के अनुसार इलाज के लिए अनुरोध करना डॉक्टर साहब को बुरा लगा और गाली गलौज पर उतर आए तथा बाहर निकलने के लिए कहने लगे। इस पर टोकने पर डॉक्टर ने उसे सीढ़ियों से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे उसके बाएं हाथ की कलाई टूट गई। उन्होंने बताया कि आरोपित डॉक्टर के खिलाफ नरहट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।


