रांची।
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। मौके पर उन्होंने राज्य में शीघ्र पंचायत चुनाव का संकेत भी दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण के बाद तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार से विचार-विमर्श कर शीघ्र पंचायत चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता में है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावी तैयारी को लेकर जल्द समीक्षा बैठक का संकेत देते हुए कहा कि चुनाव के लिए उपलब्ध मानव बल और फंड को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार भी शीघ्र पंचायत चुनाव कराना चाहती है। लिहाजा सरकार से शीघ्र विचार विमर्श किया जाएगा। संभावित पंचायत चुनाव में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।


