नवादा।
बरसात के मौसम में सिरदला थाना क्षेत्र के चौली गांव में डायरिया का कहर बरपा है। दो दिनो के अंतराल में गांव में चार लोगो की मृत्यु हो गई, जबकि 16 अन्य डायरिया से ग्रस्त है। इस सूचना पर वहां शुक्रवार को मेडिकल टीम भेजी गई है। मरने वालो में गौरा देवी, सोमन तुरियाव उसका पुत्र धीरज तुरिया, 10 वर्षीय सोनाली का नाम शामिल है। बरसात के मौसम में दूषित जल के सेवन से डायरिया फैलने की आशंका है। अभी कोरोना की मार से लोग उबरे भी नहीं है कि डायरिया आफत बन कर खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि यह गांव सुदूरवर्ती जंगली इलाके में अवस्थित है। यहां की हालत की सूचना पहले मीडिया कर्मियों को लगी तब स्वास्थ्य विभाग सचेत हुआ और आनन फानन में मेडिकल टीम भेजी गई है। गंभीर मरीजो को नवादा ले आने का निर्देश है।


