Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 18 August 2026 || 18:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद में पुलिस मुठभेड़: प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली
          Headline

          धनबाद में पुलिस मुठभेड़: प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली

          पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली थी कि गोपी खान के कुछ गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा क्षेत्र की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम को अलर्ट कर दिया गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान के भाई गोपी खान के दो कथित गुर्गों के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद किए हैं।

          घायलों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी 35 वर्षीय इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी 36 वर्षीय नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है।

          लेवी वसूली की सूचना पर पुलिस हुई अलर्ट

          पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली थी कि गोपी खान के कुछ गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा क्षेत्र की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम को अलर्ट कर दिया गया। इसी दौरान बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की तरफ एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।

          पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिस गश्ती वाहन के आगे के शीशे पर भी लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

          दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

          पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार इरफान आलम और नाजिर अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से दोनों घायलों को पकड़ा और उनके पास से दो पिस्टल बरामद किए। इसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया।

          पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

          मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कुर्मीडीह-निरंकारी चौक मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए रांची से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

          पुलिस के अनुसार, इरफान आलम के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। नाजिर अंसारी भी कुछ समय से इरफान के साथ सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किससे लेवी वसूलने जा रहे थे।

          पुलिस को दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन से गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

          Barwadda Encounter dhanbad police encounter prince khan gang गोपी खान के गुर्गे धनबाद क्राइम न्यूज धनबाद पुलिस मुठभेड़ पुलिस एनकाउंटर धनबाद प्रिंस खान गुर्गे बरवाअड्डा एनकाउंटर लेवी वसूली मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अनशन खत्म होने के बाद देवेंद्र महतो ने सरकार के फैसले को सराहा, बोले- विवादित परीक्षाओं का रद्द होना आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

          August 18, 2026

          गुमला में 5 लाख के इनामी रामदेव लोहरा सहित जेजेएमपी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

          August 18, 2026

          JSSC CGL Exam Cancelled: जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द,हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 2014 से हुई परीक्षाएं जांच के दायरे में

          August 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अनशन खत्म होने के बाद देवेंद्र महतो ने सरकार के फैसले को सराहा, बोले- विवादित परीक्षाओं का रद्द होना आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

          गुमला में 5 लाख के इनामी रामदेव लोहरा सहित जेजेएमपी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

          धनबाद में पुलिस मुठभेड़: प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली

          JSSC CGL Exam Cancelled: जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द,हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 2014 से हुई परीक्षाएं जांच के दायरे में

          JPSC-JSSC घोटाले में नया मोड़, आयोग कार्यालय पहुंची CID टीम,सुधीर गुप्ता के घर भी रेड

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.