Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 05:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सजा पूरी होने के बावजूद आठ महीने से बांग्लादेशी नागरिक जेल में बंद
          Headline

          सजा पूरी होने के बावजूद आठ महीने से बांग्लादेशी नागरिक जेल में बंद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          araria news :  रिहाई के आदेश पर बावजूद भी दो बांग्लादेशी नागरिक पिछले आठ महीने से जेल में बंद हैं। न्यायाधीश ने दोनों बांग्लादेशियों को सजा पूरी होने के बाद रिहाई के आदेश दे दिए हैं, लेकिन अररिया जिला प्रशासन और गृह विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण दोनों अपने वतन वापस नहीं लौट सके हैं। आज भी वो रिहाई के बावजूद सजा काट रहे हैं।

          अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के नरपतगंज प्रखंड स्थित बसमतिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान 23 अगस्त 2020 को तीन बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। एफआईआर के मुताबिक, 23 अगस्त 2020 को बेला वार्ड संख्या 5 स्थित श्याम सुंदर मंडल के घर के पास से नेपाल जाने के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्रामीणों के सहयोग से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था।

          कार्रवाई के दौरान तत्कालीन बसमतिया थानाध्यक्ष परितोष कुमार दास भी मौजूद थे। तीनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मसलेहुद्दीन मियां, दिलावर उर्फ दिलबर और अलामिन हुसैन के रूप में हुई थी। एसएसबी 56वीं बटालियन की नौवीं कंपनी के कमांडर जयशंकर पांडेय ने बसमतिया थाने में 23 अगस्त 2020 को को आईपीसी की धारा 420, 370, 34 और फाॕर्नर्स एक्ट 1946 की धारा 14(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में 19 अक्टूबर 2020 को चार्जशीट दाखिल किया गया था, जिस पर कोर्ट ने 25 नवंबर 2020 को संज्ञान लिया और 12 मई 2023 को जिला व सत्र न्यायाधीश ने मामले में आरोप गठित की। आरोप साबित होने के बाद जिला व सत्र न्यायाधीश ने 16 जनवरी 2024 को मामले में अपना फैसला सुनाया। बांग्लादेशी नागरिकों को फाॕर्नर्स एक्ट 1946 में दोषी पाया गया और जिला जज ने 24 अगस्त 2020 से 16 जनवरी 2024 तक के जेल में बिताए समय को ही सजा करार देते हुए दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

          जुर्माना राशि की अदायगी नहीं करने पर 15 दिनों की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया। जिला व सत्र न्यायाधीश ने अपने फैसले में जजमेंट की कॉपी अररिया जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, जेल अधीक्षक और जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भी देते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके मुल्क बांग्लादेश भेजने के लिए जरूरी नियमानुकूल तरीका अपनाने का आदेश दिया था। बताया जाता है की बांग्लादेशी मसलेहुद्दीन मियां, नेपाल के सुनसरी में रहता था और वह जिले के बेला से दोनों को अपने साथ ले जाने के लिए आया था।

          दिलावर और अलामिन बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर कोलकाता पहुंचा था। फिर वहां से ट्रक द्वारा पूर्णिया और फिर ऑटो और दूसरी सवारी से अररिया जिले के बेला पहुंचा था। जहां बॉर्डर पार करने के दौरान तीनों एसएसबी और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस संदर्भ में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ सह बार काउंसिल अररिया के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार ठाकुर ने बताया कि सजा पूरा होने के बाद भी कारा में बंद रहे दोनों बांग्लादेशियों का मामला मानवाधिकार हनन की श्रेणी में आता है। दोनों बांग्लादेशी ने अपनी सजा पूरी कर ली है और न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया है। ऐसे में जिला प्रशासन और गृह विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि बांग्लादेश के राजदूत से बात कर उन्हें उनके वतन भेज देना चाहिए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          India-Nepal border area Release order Two Bangladeshi nationals
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.