रांची।
डिप्रेशन का शिकार पुलिस चालक मिथिलेश कुमार ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक वायरलेस एडीजी नवीन कुमार सिंह का चालक था। जानकारी अनुसार मिथिलेश कुमार की पत्नी का कुछ दिनों पहले निधन हो गया थी। जिसकी वजह से वह हमेशा डिप्रेशन में रहता था। मंगलवार को स्टाफ क्वार्टर की छत पर जाकर मिथिलेश कुमार ने खुदकुशी कर ली। सहयोगियों ने मिथिलेश कुमार का शव लटकते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया । थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।


