Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 7 October 2026 || 03:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»देवघर में गैस कटर से SBI ATM काटकर ले गए बदमाश, CCTV में कैद वारदात
          Headline

          देवघर में गैस कटर से SBI ATM काटकर ले गए बदमाश, CCTV में कैद वारदात

          झारखंड के देवघर में अपराधियों ने दुस्साहसिक तरीके से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया और उसे कार में लादकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सेवाधाम के समीप मंगलवार तड़के की है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Deoghar News:  झारखंड के देवघर में अपराधियों ने दुस्साहसिक तरीके से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया और उसे कार में लादकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सेवाधाम के समीप मंगलवार तड़के की है। अपराधियों ने पहले गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर अलग किया और फिर रस्सी से बांधकर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इसके बाद मशीन को कार में लादकर फरार हो गए।

          पूरी वारदात पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में करीब सात युवक घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। सभी ने गमछे और टोपी से अपना चेहरा ढक रखा था। एक फुटेज में कई बदमाश मिलकर भारी एटीएम मशीन को कार में लादते दिखाई दे रहे हैं।

          बताया गया कि एटीएम का अलार्म बजने के बाद एसबीआई के पटना स्थित कंट्रोलिंग कार्यालय को घटना की जानकारी मिली। बैंक की ओर से तत्काल देवघर पुलिस को सूचना दी गई। अलर्ट मिलते ही नगर थाना की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम बूथ का शटर तोड़ा। इसके बाद गैस कटर की मदद से मशीन को उसके बेस से अलग किया। मशीन का वजन अधिक होने के कारण उसे सीधे वाहन तक ले जाना संभव नहीं था। इसके बाद अपराधियों ने रस्सी के सहारे मशीन को सड़क पर घसीटा। घटनास्थल से करीब 500 मीटर तक मशीन घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं।

          पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है, ताकि अपराधियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी रात 10 बजे तक थी। इसके बाद वह शटर गिराकर चला जाता था। आशंका है कि अपराधियों ने इसी का फायदा उठाया।

          एटीएम में घटना के समय कितनी नकदी मौजूद थी, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बैंक अधिकारियों और कैश प्रबंधन एजेंसी से जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मशीन में लाखों रुपये होने की आशंका जताई जा रही है।

          देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस को मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          ATM robbery in Deoghar Deoghar SBI ATM theft गैस कटर से ATM चोरी देवघर SBI ATM चोरी देवघर क्राइम न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अररिया में वार्ड सदस्य 2.17 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार

          October 6, 2026

          सात दिन के नवजात की संदिग्ध मौत, मां पर गला दबाकर ह/त्या का आरोप, ग्रामसभा में मां ने कबूली

          October 6, 2026

          रोहतास में विकास और जल संरक्षण को मिली गति, मुख्यमंत्री ने किया बाईपास का उद्घाटन और जल संजीवनी अभियान शुरू

          October 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अररिया में वार्ड सदस्य 2.17 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार

          सात दिन के नवजात की संदिग्ध मौत, मां पर गला दबाकर ह/त्या का आरोप, ग्रामसभा में मां ने कबूली

          देवघर में गैस कटर से SBI ATM काटकर ले गए बदमाश, CCTV में कैद वारदात

          रोहतास में विकास और जल संरक्षण को मिली गति, मुख्यमंत्री ने किया बाईपास का उद्घाटन और जल संजीवनी अभियान शुरू

          नवादा विधि महाविद्यालय में शुरू होगी LLM की पढ़ाई, राज्यपाल की मंजूरी बाकी, BCI से मिली LLM पाठ्यक्रम की मंजूरी,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.