Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 20:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»देवघर पुलिस ने खुद पर  लगे आरोप को बताया झुठा , कहा -दो पहिया वाहन चेकिंग स्थल पर महिला की मौत नही हुई, इसे एक षडयंत्र रच कर हंगामा किया गया “
          Headline

          देवघर पुलिस ने खुद पर  लगे आरोप को बताया झुठा , कहा -दो पहिया वाहन चेकिंग स्थल पर महिला की मौत नही हुई, इसे एक षडयंत्र रच कर हंगामा किया गया “

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          “पुलिस ने पुरी घटना की जांच करायी,दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई “

          Deoghar News:  देवघर पुलिस ने  बाइक पर पीछे से खींचने और मारने से गिरकर महिला की मौत के आरोप  को पुलिस ने झूठा बताया है। पुलिस ने कहा कि  स्थानीय कुछ छुटभइया नेताओं के बहकावे में आकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर गलत इल्जाम लगाया गया था। यही नहीं पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट तक की गयी। कई पुलिस वाले चोटिल भी हो गये। देवघर के जसीडीस थाना क्षेत्र के मानिकपुर के रहने वाले मोहन सिंह ने पुलिस पर संगीन इल्जाम लगाया।

          पुलिस ने कहा है कि बीते रविवार यानी दो मार्च को शाम करीब चार बजे कहा है कि मोहन सिंह की अपनी मां रेणु देवी को अपनी बाइक पर लेकर मानिकपुर से सारवां जा रहा था। हथगढ़ पुल के पास पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग के दरम्यान ही पुलिस वालों ने बाइक पर सवार रेणु देवी को खींचा और मारा, जिसके चलते वह बाइक से गिर गई और उनकी मौत हो गयी। वहीं, कुछ स्थानीय नेताओं के बयानबाजी के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और रेणु देवी की डेड बॉडी के साथ एन एच-114ए को जाम कर दिया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

          पुलिस पर लगे गंभीर इल्जाम के बाद आरक्षी अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर पूरे मामले की तफ्तीश की गयी। जांच में जो बातें छन कर सामने आयी, वह सभी को चौंका गयी है। दो मार्च को हथगढ़ पुल स्थित चेकिंग स्थल पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने खुलासा किया कि वहां कोई घटना घटी ही नहीं थी। सारवां जाने के क्रम में मोहन सिंह की मां रेणु देवी मेधा सदन हॉस्पिटल के पास बाइक से गिर गयी थी। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से मेधा सदन हॉस्पिटल में ही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          इसके बाद स्थानीय नेताओं और कुछ लोगों के बहकावे में आकर मोहन सिंह के द्वारा अपनी मां की डेड बॉडी के साथ चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर बवाल किया गया। तफ्तीश में पता चला कि वाहन चेकिंग स्थल और दुर्घटना स्थल के बीच की दूरी करीब 500 से 700 मीटर है। चेकिंग पॉइंट पर किसी तरह की कोई घटना घटी ही नहीं। यह सब पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश है। सभी उपद्रवियों की तस्वीरें हासिल कर ली गयी है। पुलिस सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।पुलिस के इस दावे के बाद मामला उलझता जा रहा है।मृतक के परिवार का कहना है कि देवघर पुलिस ने जो रिपोर्ट बताई है उसमे सत्यता को पर्दादारी की जा रही है।मामला अब उलझता जा रहा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Deoghar Police Medha Sadan Hospital Vehicle Check woman death
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.