Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 01:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शराब दुकानों के संचालन और प्रबंधन के लिए चयनित दो एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की
          Headline

          शराब दुकानों के संचालन और प्रबंधन के लिए चयनित दो एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मार्सन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड और विजन हॉस्पिटालिटी सर्विस एंड कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी बैंक गारंटी का आरोप

          Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने शराब दुकानों के संचालन एवं प्रबन्धन के लिए चयनित दो एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।
          मरांडी ने पत्र में लिखा है कि झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) की ओर से वर्ष 2022 से राज्य में शराब दुकान संचालित की जा रही हैं, जिसमें सात प्लेसमेंट एजेंसियां राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए लगभग 4500 मानव बल प्रदान कर रही हैं।

          उन्होंने कहा है कि जेएसबीसीएल की ओर से वर्ष 2022 में राज्य के अन्तर्गत दुकानों के संचालन एवं प्रबन्ध के लिए मानव बल की आपूर्त्ति के लिए निविदा निकालकर विभिन्न 7 एजेंसियों का चयन किया गया, लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियां मार्सन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड और विजन हॉस्पिटालिटी सर्विस एंड कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड जिन्हें क्रमशः हजारीबाग एवं धनबाद जिला में मानव बल आपूर्त्ति के लिए चयन किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने एग्रीमेंट करते समय फर्जी बैंक गारंटी जमा कर कार्यादेश प्राप्त कर लिया। विभागीय सचिव को इस फर्जीवाड़े के बारे में बताया गया। इसके बावजूद एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

          मरांडी ने पत्र में कहा कि शिकायतकर्ता ने जो साक्ष्य उपलब्ध कराया है, उसमें पंजाब एवं सिंध बैंक, गीता कॉलोनी शाखा नई दिल्ली की ओर से जेएसबीसीएल को 31 जनवरी 2024 को पत्र लिखकर सूचित किया गया है कि विजन हॉस्पीटालिटी सर्विस एंड कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जमा बैंक गारंटी फर्जी है। इसी तरह बंधन बैंक कोलकाता की ओर से जेएसबीसीएल को 02 मार्च, 2024 को पत्र लिखकर सूचित किया गया कि मार्सन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, जिसे हजारीबाग जिला में मैन पावर का कार्य मिला है, इसका बैंक गारंटी फर्जी है। इसके बावजूद जेएसबीसीएल की ओर से न ही इसकी जांच कराई गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर लीपापोती कर एजेंसियों को काम करने दिया गया। इतने बड़े किए गए फर्जीवाड़े की जांच कराकर आरोपित एजेंसियों को काली सूची में डालना चाहिए था और और एफआईआर करना चाहिए था।

          उन्होंने कहा कि इन दो एजेंसियों की ओर से दुकान में बिक्री का लगभग 25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जेएसबीसीएल में जमा नहीं कराई गई। जेएसबीसीएल ने भी इसे स्वीकार किया है। इन सब आरोपों की पुष्टि के बावजूद इन दो एजेंसियों पर न ही एफआईआर की गई और न ही काली सूची में डाला गया। इसके लिए विभाग भी जिम्मेदार है। उन्होंने इन दोनों एजेंसियों पर लगे गंभीर आरोपों की जांच कराते हुए एफआईआर करने एवं इन्हें ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की भी मांग की।

          JSBCL Leader of Opposition Babulal Marandi Placement Agencies
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.