बक्सर।केंद्रीय कारा में उम्र कैद की सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी विपिन बिहारी की मौत शनिवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। वह हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था। 31 अक्टूबर 2017 को न्यायालय के द्वारा सजा सुनाई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के चोगारी कला गांव का रहने वाला था। वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। उसका इलाज पटना समेत बक्सर सदर अस्पताल में कराया जा रहा था। बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने से तत्काल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई।


