नवादा।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बड़की बुधुआ गांव के आहर से एक महिला और एक मासूम बच्ची का शव गुरूवार को बरामद किया गया है। शव मां-बेटी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि पूरे इलाके में हड़कंप है। दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी अनुसार एक दिन पूर्व बुधवार की शाम को बुगली देवी आपनी ढाई साल की बच्ची रिया के साथ गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव से निकली थी, जिसकी लाश गुरूवार को पायी गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। जबकि कुछ लोगो का मानना है कि दोनो की मौत डूबने से हुई है। फिलहाल परिवार वाले किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लिहाजा यह स्पष्ट नहीं है कि दोनो मां-बेटी की मौत कैसे हुई है।


