Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 19:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार
          Headline

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News : बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र स्थित बरिऔल चौक पर रविवार देर रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन और पहलाम के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते कुछ असामाजिक तत्वों ने इलाके में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों ने बरिऔल चौक और आसपास के इलाकों में कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया। आरोप है कि इस दौरान हिंदू परिवारों के घरों पर हमला किया गया। कई दुकानों के शीशे तोड़ दिए गए, मंदिर परिसर की चाहरदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। कई मकानों की एस्बेस्टस की चादरें भी तोड़ दी गईं। रास्ते में मिले लोगों के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है।

          घटना में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जाले रेफरल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

          पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना की पृष्ठभूमि करीब चार वर्ष पुराने एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह से जुड़े विवाद से जुड़ी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक मोहर्रम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था, जहां कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसके बाद कुछ लोग युवक की तलाश करते हुए उसके गांव पहुंचे, जहां विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

          कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          Bariaul Chowk incident Bihar Crime News Darbhanga Muharram unrest Darbhanga violence Kamtaul police station news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.