गुमला।
सीआरपीएफ जवान सोमपाल सिंह ने गुरुवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान जिले के बनारी पिकेट में ड्यूटी पर तैनात था। 49 वर्षीय सोमपाल सिंह 10 दिन पूर्व ही छुट्टियां बिताकर घर से वापस लौटा था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वहीं दूसरी घटना में गुरुवार को ही सिविल जंगल में हुए सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान रोबिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने घात लगाकर बारूदी विस्फोट कर दिया। जिससे चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल हुआ। घायल जवान का इलाज चल रहा है।

