Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 30 April 2026 || 00:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»महाकुम्भ में पहले ही दिन दिखा आस्था और उमंग का जन सैलाब, पौष पूर्णिमा पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
          Headline

          महाकुम्भ में पहले ही दिन दिखा आस्था और उमंग का जन सैलाब, पौष पूर्णिमा पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Lucknow News:   महाकुम्भ में पहले ही दिन दिखा आस्था और उमंग का जन सैलाब, । महाकुम्भ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को प्रयागराज में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र पावन संगम में डुबकी लगाई। सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और पत्रकारों का अभिनंदन किया है।

          मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुम्भ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद ! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।

          उल्लेखनीय है कि पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह सात बजे तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली थी। सुबह के साढ़े नौ बजे ही यह आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया था। अपराह्न में संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ पार कर गया।आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

          बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तड़के से ही संगम स्नान के लिए पहुंचने लगे। आस्था का ऐसा आलम था कि सिर पर गठरी का वजन भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सका। संगम नोज, एरावत घाट और वीआईपी घाट समेत समस्त घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करते नजर आए। युवाओं ने इस पावन क्षण को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। इस बार युवाओं में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। संगम स्नान और दान-पुण्य में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम तट पर पूजा-अर्चना और दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

          सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। डीआईजी और एसएसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आधी रात और सुबह तड़के से ही पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

          श्रद्धालुओं का अभिनंदन

          पहले स्नान पर्व के दौरान इंद्रदेव ने भी अपनी कृपा बरसाई। एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा और हल्की हवा के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान का आनंद लिया। संगम क्षेत्र में आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सनातन संस्कृति और आस्था के प्रति गौरव की अनुभूति कराई।

          सोशल मीडिया पर छाया महाकुम्भ

          स्नान पर्व की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। श्रद्धालु और युवा अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व महसूस कर रहे हैं। महाकुम्भ का यह पवित्र स्नान पर्व सभी के लिए यादगार बन गया।

           

          महाकुम्भ के पवित्र स्नान 13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा14 जनवरी (मंगलवार)- अमृत स्नान (शाही स्नान), मकर सक्रांति29 जनवरी (बुधवार)- अमृत स्नान (शाही स्नान), मौनी अमावस्या3 फरवरी (सोमवार)- अमृत स्नान (शाही स्नान), बसंत पंचमी12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्रि

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Maha Kumbh Paush Purnima Prayagraj
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          April 29, 2026

          वोट डालने के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, कहा “हिंसा और दबाव में हो रहा चुनाव, किया सत्ता में लौटने का दावा

          April 29, 2026

          बंगाल चुनाव: तनाव के बीच वोटरों का जोश, कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

          April 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          वोट डालने के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, कहा “हिंसा और दबाव में हो रहा चुनाव, किया सत्ता में लौटने का दावा

          बंगाल चुनाव: तनाव के बीच वोटरों का जोश, कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

          प्यार, धोखा और ड्रामा: शादी से पहले प्रेमी के घर पहुॅच प्रेमिका ने मचाया बवाल

          हथेली का आकार खोलेगा भविष्य के राज, जानें आप कितने भाग्यशाली हैं?

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.