छपरा।
एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार के पास एकमा-सहाजीतपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की दोपहर 2:30 बजे की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान परसा गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता के रुप में की गई है। मृतक परसागढ़ बाजार में ठेले पर चाउमीन-चाट बेचने का काम करता था और उसी से परिवार का भरण पोषण करता था। दोपहर के समय वह परसागढ़ मठ के पास शौच करने गया था। इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हत्यारों के बारे में अब तक कोई सुराग पुलिस को हाथ नही लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका था

