धनबाद।
बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह हीरक पुल शमशान कालीघाट के समीप सोमवार की रात अपराधियों ने एक मुर्गा व्यवसाई से ₹1लाख रुपए लूट लिए। नवागढ़ बस्ती खरखारी निवासी प्रकाश वर्मा ने बताया कि वह अपने साथी राजेश रवानी के साथ ₹1 लाख रुपए लेकर मुर्गा लाने बोकारो के मुरारी श्रमिक कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर ऑटो को रुकवा कर उन पर हमला कर दिया। तत्पश्चात अपराधी रुपए छीन कर फरार हो गए। पुलिस को लूट की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है

